UP Board Exam 2022: क्या चुनाव की वजह से हो रही है बोर्ड परीक्षाओं में देरी, जानिए UP बोर्ड एग्जाम से जुड़ी ये जरूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड एग्जाम से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। 


विस्तार
उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्र इन दिनों अपने बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर उत्तर प्रदेश में बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह तक तैयार हो जाती है। साथ ही एग्जाम से लगभग दो माह पहले परीक्षा कार्यक्रम भी छात्रों को मिल जाता था जिसके बाद वो इत्मिनान से अपनी परीक्षाओं के हिसाब से तैयारी और रिवीजन करने लगते थे लेकिन साल 2022 की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है और जनवरी का महीना बीत चुका है। ऐसे में छात्रों की बेचैनी बढ़ रही है। इस बारे में हालांकि आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षाओं में कुछ देरी हो सकती है। ये भी तय है कि 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चुनाव के बाद ही आयोजित की जा सकेंगी। ऐसे में छात्रों को तनाव लिए बिना परीक्षा की तैयारी करते रहना चाहिए और लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इस बचे हुए समय में बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। यहां छात्रों को घर बैठे लाइव क्लासेस चलाई जा रही हैं। छात्र safalta Online Board classes-Join Now पर क्लिक कर इनका हिस्सा बन सकते हैं। यहां छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पहले इस बचे हुए समय में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जा रही है।
परीक्षा से कई महीने पहले जारी होती रही है डेटशीट 
वर्ष 2020 की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए समय सारिणी सरकार ने आठ महीने पहले एक जुलाई 2019 को ही जारी कर दी थी। उस समय तर्क दिया गया था कि समय सारिणी जल्द जारी करने से बच्चों को तैयारी का भरपूर समय मिलेगा और नकल पर रोक लगेगी।
छात्रों की बढ़ रही बेचैनी
बोर्ड परीक्षा की तारीख सामने ना आने से छात्र दुविधा में हैं। इसकी वजह से उनकी तैयारी भी प्रभावित हो रही है। वहीं, कई छात्रों को यह भी लग रहा है कि कहीं कोरोना के चलते इस बार भी परीक्षाओं को रद्द ना कर दिया जाए। हालांकि इस बार परीक्षाओं के रद्द होने की उम्मीद बहुत ही कम है। ऐसे में स्टूडेंट्स को चाहिए कि वो अपनी तैयारी जोर-शोर से करते रहें।
जानिए कैसे आप भी बन सकते हैं इस साल के टॉपर 
अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा में केवल पास नहीं बल्कि शानदार अंक लाना चाहते हैं तो तुरंत सफलता ऐप को डाउनलोड कर सफलता क्लासेस से जुड़ जाइए। अब तक इस ऐप से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और क्लासेस का हिस्सा बनकर दिल्ली के एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर चलाई जा रही क्लासेस का फ्री में लाभ उठा रहे हैं। 

Comments