School-Colleges Reopening 2022: कई राज्यों में कल से खुल रहे स्कूल-कॉलेज, जानें अपने राज्य की स्थिति

School Reopening 2022: कोविड-19 महामारी के संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही कई राज्यों में स्कूल- कॉलेज फिर से खुलने लगे हैं। कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज सोमवार से फिर से खुल गए हैं, तो कुछ में मंगलवार, 01 फरवरी से शैक्षणिक संस्थान पुन: खुलने जा रहे हैं। वहीं, कुछ राज्यों में 03 फरवरी, 2022 से शिक्षण संस्थान खुलने जा रहे हैं। ऐसे में यहां इस खबर में आप जान सकते हैं कि आपके राज्य स्कूल-कॉलेज खुलने को लेकर क्या स्थिति है। इससे पहले, पहले अधिकांश राज्यों में COVID-19 मामलों की खतरनाक वृद्धि को देखते हुए शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे तो कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश को ही आगे बढ़ा दिया गया था।  


उत्तराखंड में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुले
उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार, प्रदेश में 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूल सोमवार, 31 जनवरी से शारीरिक तौर पर कक्षाओं के लिए खुल गए हैं। जबकि राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे की सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे। हालांकि, तब तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 

त्रिपुरा में सभी स्कूल खुले
त्रिपुरा में, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के लिए स्कूल सोमवार, 31 जनवरी को फिर से खुल गए हैं। इससे पहले, प्री-प्राइमरी से कक्षा सातवीं तक की कक्षाओं को 30 जनवरी तक के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, आठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को COVID-19 दिशा-निर्देशों के तहत संचालन की अनुमति थी। 
कर्नाटक में स्कूल, कॉलेज खुले
कर्नाटक के बेंगलुरु में स्कूल, कॉलेज को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि सोमवार से, स्कूलों में सभी कक्षाएं COVID-19 उचित व्यवहार और प्रोटोकॉल के सख्त कार्यान्वयन के साथ चालू होंगी। 
मध्य प्रदेश में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश सरकार ने शारीरिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एक फरवरी से फिर से खोलने की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों के परामर्श के बाद स्कूलों को फिर से खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

राजस्थान में कक्षा 10वीं-12वीं के लिए एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल
राजस्थान में, मंगलवार, एक फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। जबकि, कक्षा छह से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 10 फरवरी से फिर से खुलेंगे। सरकार ने शुक्रवार को जारी नए कोविड दिशा-निर्देशों में कहा कि स्कूल खुलने के बावजूद छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प भी बना रहेगा। 
हरियाणा एवं चंडीगढ़ में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल
हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए स्कूल और कॉलेज मंगलवार, एक फरवरी से फिर से खोल दिए जाएंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और चंडीगढ़ 

महाराष्ट्र के पुणे में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को घोषणा की थी कि पुणे जिले में स्कूल और कॉलेज एक फरवरी से फिर से खुलेंगे। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल पिछले सप्ताह फिर से खुल गए थे।
तमिलनाडु में एक फरवरी से खुलेंगे
वहीं, तमिलनाडु में कक्षा एक से 12वीं तक के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय एक फरवरी से फिर से खुलेंगे। हालांकि, प्ले स्कूल, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाएं बंद रहेंगी।

Comments